David Miller per Bhadke Ashwin : डेविड मिलर पर बुरी तरह भड़के आर. अश्विन, सिंगल न लेने को बताया 'पागलपन'

David Miller per Bhadke Ashwin : डेविड मिलर पर बुरी तरह भड़के आर. अश्विन, सिंगल न लेने को बताया पागलपन
X

इमेज सोर्स - गूगल

David Miller per Bhadke Ashwin : आर. अश्विन ने ये भी कहा है कि मैं सोच सकता हूं कि डेविड मिलर पर क्या गुजर रही होगी लेकिन उनके इस फैसले के पीछे क्या सोच थी, वे ही बता सकते हैं।

David Miller per Bhadke Ashwin : आईपीएल के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस से रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मिली 1 रन से करारी हार की चहुंओर चर्चा हो रही है। आखिरी ओवर के रोमांच पर अब टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने बड़ा बयान दिया है और डेविड मिलर पर जमकर भड़ास निकाली है।

डेविड मिलर पर बुरी तरह भड़के आर. अश्विन

आर. अश्विन ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर द्वारा रन नहीं लेने को पागलपन करार दिया है और कहा है कि अगर वे कुलदीप यादव की जगह होते तो डेविड मिलर को रन लेने के लिए मजबूर करते। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा है कि अगर मैं कुलदीप की जगह होता तो दूसरे एंड पर उसे धकेल देता। यह पागलपन है और मेरी समझ के बाहर है।"


मिलर के फैसले पर जतायी हैरानी

आर. अश्विन ने डेविड मिलर के फैसले पर हैरानगी जताते हुए कहा कि अगर आखिरी गेंद पर 4 या 6 रन चाहिए होता तो ये बात समझ में आती लेकिन आपको सिर्फ 2 रन चाहिए तो उन्हें 1 रन ही कम से कम दौड़कर लेना चाहिए था। इसके बाद कुलदीप बैटिंग करता और अगर वो बोल्ड भी हो जाता तो मैच सुपरओवर में होता। मैं अबतक डेविड मिलर के फैसले को समझ नहीं पा रहा हूं।

इसके साथ ही आर. अश्विन ने ये भी कहा है कि मैं सोच सकता हूं कि डेविड मिलर पर क्या गुजर रही होगी लेकिन उनके इस फैसले के पीछे क्या सोच थी, वे ही बता सकते हैं।

Tags

Next Story