Dale Steyn angry : 'सिर्फ दूसरों की नकल करता है ये तेज गेंदबाज', केकेआर के इस पेसर पर भड़के डेल स्टेन, लगाया बड़ा आरोप
Dale Steyn angry : डेल स्टेन ने कहा कि "इस युवा क्रिकेटर के पास अच्छी पेस के साथ-साथ शानदार स्किल भी है लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें खुद की काबिलियत पर भरोसा करना होगा।"

इमेज सोर्स - गूगल
Dale Steyn angry: 22 गज की पट्टी पर आग उगलती गेंदों के लिए मशहूर और बिजली की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करने वाले पूर्व अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन केकेआर के पेसर कार्तिक त्यागी पर भड़क उठे हैं और उन्होंने दूसरे की बॉलिंग एक्शन नकल करने का गंभीर आरोप लगाया है।
इस तेज गेंदबाज पर भड़के डेल स्टेन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये मुकाबले में कार्तिक त्यागी को केकेआर ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतारा था लेकिन वे प्रभावी साबित नहीं हुए। उनके निराशाजनक प्रदर्शन पर डेल स्टेन ने रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखा है।
डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर लिखा...
डेल स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि कार्तिक त्यागी ने एकबार फिर अपना एक्शन बदल लिया है। इस युवा क्रिकेटर के पास अच्छी पेस के साथ-साथ शानदार स्किल भी है लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें खुद की काबिलियत पर भरोसा करना होगा। वो अक्सर दूसरे गेंदबाजों की एक्शन कॉपी करते हैं। हालांकि, दूसरे गेंदबाजों का एक्शन कॉपी करना गलत नहीं है, उसके अपने फायदे हैं लेकिन एक स्तर के बाद आपको खुद का एक्शन विकसित करना होता है। ऐसी उम्मीद करते हैं कि वे अपनी गेंदबाजी में जिस चीज की तलाश कर रहे हैं, वो जल्द मिल जाए।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के गेंदबाज कार्तिक त्यागी को सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। साल 2020 में खेले गये इस सीजन में उन्होंने 10 मैच खेले थे और 9 विकेट झटके थे। फिर इसके बाद साल 2022 से पहले कार्तिक त्यागी को रिलीज कर दिया गया और फिर SRH ने 4 करोड़ में खरीदा। फिर साल 2024 में गुजरात से जुड़े और साल 2025 में अनसोल्ड रहे। साल 2026 में केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।
