Begin typing your search above and press return to search.

CSK vs SRH Pitch Report: चेन्नई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल

CSK vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 46वें मुकाबले में रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी।

CSK vs SRH Pitch Report: चेन्नई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल
X
By Ragib Asim

CSK vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 46वें मुकाबले में रविवार (28 अप्रैल) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी। इसमें SRH की नजर छठी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी, वहीं CSK लगातार 2 हार के बाद जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। हालांकि, इस मैच के चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने से CSK को इसका फायदा मिलेगा। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

चेन्नई की पिच रिपोर्ट

चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है। यह आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार होती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है। यहां की पिच अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 और दूसरी पारी का 150 रन है। यहां सर्वोच्च टीम स्कोर CSK (246/5 बनाम RR, 2010) और न्यूनतम RCB (70/10 बनाम CSK, 2019) के नाम है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 28 अप्रैल को चेन्नई में तापमान 29 डिग्री (न्यूनतम) से 35 डिग्री (अधिकतम) के बीच रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरा मैच देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

कुल 80 IPL मैचों की मेजबानी की

चिदंबरम स्टेडियम पर अब तक कुल 80 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 47 मैचों (58.75 प्रतिशत) में जीत दर्ज की है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 33 मैच (41.25 प्रतिशत) जीते हैं। यहां सबसे बड़ी पारी मुरली विजय (127 बनाम RR, 2010) ने खेली थी। इसी तरह इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड आकाश मधवाल (5/5 बनाम LSG, 2023) के नाम दर्ज है।

कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

CSK को अपने घरेलू मैदान पर 48 मैचों में जीत मिली है, जबकि 19 में शिकस्त का सामना किया है। इनके अलावा 1 मैच टाई भी रहा है। इस मैदान पर CSK का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 246 रन का रहा है। इसी तरह SRH ने इस मैदान पर 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ 1 में जीत मिली है, जबकि 7 में शिकस्त का सामना करना पड़ा (टाई-1) है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story