Aaj ka Match 30 March : गुवाहाटी में CSK vs RR का अहम मुकाबला आज, जानिए कितने बजे होगा टॉस, कैसा होगा मौसम का मिजाज
Aaj ka Match 30 March : गुवाहाटी के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर बादल छाने के बाद शाम में बारिश होने की पूरी संभावना है लिहाजा टॉस जीतने वाला कप्तान बाद में बल्लेबाजी का फैसला लेगा क्योंकि बारिश की स्थिति में डकवर्थ लुइस के नियम के तहत लक्ष्य का पीछा करना हमेशा आसान होता है।

इमेज सोर्स - गूगल
Aaj ka Match 30 March : IPL 2026 का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के इस दूसरे होम ग्राउंड में लोकल ब्वॉय रियान पराग की इस टीम को भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है। इस मैच का टॉस टाइम शाम 7 बजे होगा। क्रिकेट पंडितों के मुताबिक जो टॉस जीतेगा, वही मैच का बॉस होगा।
CSK vs RR का अहम मुकाबला आज
गुवाहाटी के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर बादल छाने के बाद शाम में बारिश होने की पूरी संभावना है लिहाजा टॉस जीतने वाला कप्तान बाद में बल्लेबाजी का फैसला लेगा क्योंकि बारिश की स्थिति में डकवर्थ लुइस के नियम के तहत लक्ष्य का पीछा करना हमेशा आसान होता है। साथ ही घने बादल की वजह से गेंदबाजों की मदद भी मिलती है। खासकर तेज गेंदबाजों काम थोड़ा आसान हो जाता है।
बैटिंग पैराडाइज होगी पिच
हालांकि, गुवाहाटी के बरसापार की पिच बैटिंग के लिए काफी मुफीद होती है। शुरुआती क्षणों में अगर बल्लेबाज संभलकर खेले तो रनों का पहाड़ खड़ा किया जा सकता है। यहां की बाउंड्री शेष स्टेडियम की तुलना में थोड़ी बड़ी होती है।
वहीं, दोनों की टीमों की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स से रविंद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने हैं तो दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हुए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स में कई नये खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं, जिनपर नजरें टिकी होंगी।
