क्रिकेटर का दर्दनाक एक्सीडेंट: दिग्गज क्रिकेटर की हादसे में मौत, खेल जगत हैरान... शोक में डूबे प्रशंसक

मुंबई 15 मई 2022 I क्रिकेट जगत में आज शोक का दिन है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साइमंड्स के निधन की पुष्टि की है। साइमंड्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत में एक लीजेंड हैं।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर समेत भारत और अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी साइमंड्स को श्रद्धांजलि दी है।
एजेंसी के मुताबिक क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से लगभग 50 किलोमीटर वेस्ट के हर्वे रेंज में रात करीब 10:30 बजे एक हादसा हुआ था. एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई. कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे.पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ. घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने एंड्रयू साइमंड्स को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे. डॉक्टरों ने बताया कि हादसे में साइमंड्स को काफी गंभीर चोटें आई थीं. वह कार में अकेले थे. तमाम कोशिशों के बाद भी एंड्रयू को बचाया नहीं जा सका.
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एक वक्त में देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके थे। उन्होंने इस शो में लोगों की तारीफें बटोरी और कई दोस्त बनाए। बता दें कि एंड्रय ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 12 T-20 खेले. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.
