Begin typing your search above and press return to search.

Salim Durani Wife Viral Video: कभी थीं एयरलाइंस की मालकिन, मुंबई में भीख मांगते दिखी मशहूर क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की पत्नी...

Salim Durani Wife Viral Video: जिंदगी सच में कितनी अजीब होती है, कब और कैसे पलट जाए कुछ भी कह नहीं सकते... ऐसा ही भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की पत्नी रेखा श्रीवास्तव के साथ हुआ है, जो कभी एयरलाइंस की मालकिन हुआ कराती थी. आइए जानते है पूरी मामला...

Salim Durani Wife Viral Video: कभी थीं एयरलाइंस की मालकिन, मुंबई में भीख मांगते दिखी मशहूर क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की पत्नी...
X
By Gopal Rao

Salim Durani Wife Viral Video: मुंबई। जिंदगी सच में कितनी अजीब होती है, कब और कैसे पलट जाए कुछ भी कह नहीं सकते... ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। मेट्रो स्टेशन के बाहर एक शख्स को बुजुर्ग महिला दिखी, यह महिला भीख मांग रही थी। उसके तौर-तरीके और चेहरा देखने के बाद जब शख्स ने बात की तो हैरान हो गया। वह महिला शानदार अंग्रेजी बोल रही थी। उस शख्स ने पुलिस और एक संस्था से संपर्क किया। बुजुर्ग महिला ने जब अपने बारे में बताया तो सब हैरान रह गए। आइए जानते है आखिर कौन है ये बुजुर्ग महिला और क्यों हो रहा इसका वीडियो वायरल...

जानकारी और वीडियो के मुताबिक, वायरल हो रहे इस वीडियो में यहां बुजुर्ग महिला ने दावा किया कि वह रेखा श्रीवास्तव है और वह भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की पत्नी है। महिला ने वीडियो में आगे बताया कि उसने अपना अधिकांश जीवन मुंबई में बिताया है। वह कुछ समय दुबई में भी रही है। वह अपनी खुद की एयरलाइन चलाती थी। उन्हें एक आश्रयगृह में ले जाया गया, जिनका दो साल पहले देहांत हो गया था। महिला ने आगे बताया कि उनके पति पूरे देश में क्रिकेट खेलते थे और उनके बिना कभी यात्रा नहीं करते थे। उन्होंने कहा, 'मैंने कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की है, जिनमें महाराजा और मंत्री शामिल हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे किन महाराजाओं से मिलीं, तो उन्होंने गुजरात के एक महाराजा का जिक्र किया। हालांकि इस मामले में जामनगर में रहने वाले सलीम दुर्रानी के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, न ही किसी विश्वसनीय क्रिकेट रिकॉर्ड में रेखा श्रीवास्तव नाम की पत्नी का उल्लेख मिलता है। यहां देखिए वीडियो...

बता दें कि, 1934 में काबुल में जन्मे सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले, 1202 रन बनाए और 75 विकेट लिए। वे भारत के पहले क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन पुरस्कार (1961) मिला। 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में उन्होंने गैरी सोबर्स और क्लाइव लॉयड जैसे दिग्गजों को आउट कर भारत को जीत दिलाई। दर्शकों की मांग पर छक्का लगाने की उनकी क्षमता (“वी वांट सिक्सर”) उन्हें खास बनाती थी। अपने अंदाज़ और लुक्स के कारण उन्होंने 1973 में फिल्म चरित्र में परवीन बाबी के साथ अभिनय भी किया। सलीम दुर्रानी का निधन 2 अप्रैल 2023 को जामनगर में 88 वर्ष की आयु में हुआ। रेखा श्रीवास्तव का दावा कि वह दुर्रानी की पत्नी हैं, अब तक किसी आधिकारिक रिकॉर्ड या परिवार की पुष्टि से समर्थित नहीं है। यह मामला फिलहाल वायरल दावे और वास्तविकता के बीच उलझा हुआ है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story