क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज मिलेगी सरकारी नौकरी, CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी?
Cricketer Rinku Singh:

Cricketer Rinku Singh: अपनी दमदार खेल से क्रिकेट में पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह इन दिनों IPL 2026 के लिए पसीना बहा रहे हैं. लेकिन अब उनकी नई शुरुआत भी होने वाली हैं. खेल के मैदान के साथ अब प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने वाले हैं. क्रिकेटर रिंकू सिंह (Cricketer Rinku Singh) सरकारी नौकरी करेंगे वे अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनेंगे. आज उत्तर प्रदेश सरकार रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र सौंपने वाली है.
रिंकू सिंह को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र
जानकारी के मुताबिक, आज 24 मार्च की शाम 5 बजे लखनऊ में लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र सौपेंगे. इसके अलावा हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक समेत अन्य खेलों से जुड़े खिलाडियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे.
रिंकू सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी
रिंकू सिंह (Rinku Singh) की बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के बाद उनकी सैलरी 57562 से 61312 रुपए तक हो सकती है. इसके अलावा DA, HRA, PF, ट्रेवल एलाउंस और नेशनल पेंशन स्कीम जैसी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा.
कौन है रिंकू सिंह
रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने करियर की शुरुआत गली में क्रिकेट खेलकर की और फिर अलीगढ़ से लेकर राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया. उसके बाद रिंकू सिंह राजनीती चर्चा में आये. हालही में उनकी सगाई तो सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है. चलिए जानते हैं रिंकू सिंह के बारे में...
नाम: रिंकू सिंह
जन्म तिथि: 12 अक्टूबर 1997
जन्म स्थान: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
ऊंचाई: 5 फीट 5 इंच (165 सेमी)
जन्म और करियर की शुरुआत
रिंकू सिंह (Rinku Singh) का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था. उनके पिता एक एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही साधारण थी. बचपन से ही रिंकू को क्रिकेट का बहुत शौक था और उन्होंने इस खेल में अपना करियर बनाने का निश्चय किया.
रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने 2014 में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अपना प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) डेब्यू किया. अपनी बल्लेबाजी कौशल और शानदार प्रदर्शन के कारण वे जल्दी ही चर्चा में आ गए. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस (KT) के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों में पांच छक्के जड़कर रातों-रात फेमश हो गए. उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ उन्हें एशियन गेम्स (Asian Games) की टीम में जगह दिलाई, बल्कि भारत ने गोल्ड मेडल (India Won Gold Medal) भी जीता.
वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जितने वाले रिंकू सिंह (Star Ballebaaz Rinku Singh) को शिक्षा विभाग (Shiksha Vibhag) की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी (Basic Shiksha Adhikari) के पद नियुक्ति किया जाएगा.
