Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज बनेंगे दुल्हा: दुल्हन वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज दुल्हा बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड के मसूरी में स्थित आईटीसी सेवाय होटल में वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।

kuldeep yadav wedding
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह आज 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी में स्थित आईटीसी सेवाय होटल में आयोजित की गई है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म हुई, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने जमकर डांस की। हल्दी के बाद कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई। वहीं आज होने वाली शादी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर जैसे कई प्लेयर शामिल हो सकते हैं।




कब से शुरु हुई कुलदीप और वंशिका की शादी ?

बता दें कि 4 जून 2025 में कुलदीप और वंशिका की सगाई हुई थी। वहीं अब कुलदीप और वंशिका शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 12 मार्च को ही कुलदीप रॉयल वेडिंग के लिए मसूरी पहुंच गए थे। कुलदीप का होटल में जबरदस्त स्वागत किया गया था। इसके बाद 12 मार्च से ही शादी की रस्मे मेहंदी के साथ शुरु हो गई थी। 13 मार्च की सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरु हो गई थी, जो कि दोपहर दो बजे तक चली। इसके बाद शाम 6 बजे से कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई, जिसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल समेत कई मेहमान थिरकते हुए नजर आए।

आज क्या-क्या होगा ?

वहीं आज 14 मार्च को मुख्य शादी की रस्मे होंगी। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी। शाम 5 बजे कुलदीप घोड़ी में सवार होकर बारात निकालेंगे, 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी पूरी हो जाएगी। इस शादी में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर जैसे कई प्लेयर के शामिल होने की संभावना है।



कैसे शुरु हुई कुलदीप और वंशिका की लव स्टोरी ?

रिपोर्टस के मुताबिक, कानपुर के लाल बंगले में रहने वाले कुलदीप यादव और कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली वंशिका सिंह एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोस्ती से शुरु हुआ रिश्ता अब शादी तक पहुंच गई है। बचपन से ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। देखते ही देखते उनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। वहीं अब कुलदीप और वंशिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story