Begin typing your search above and press return to search.

National Armwrestling Championship 2025: छत्तीसगढ़ के दो छात्रों ने रचा इतिहास, पंजा कुश्ती में भारत को दिलाए 5 गोल्ड

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रहने वाले दो युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। पंजा कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने वाले दोनों युवा खिलाड़ी अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने अजरबैजान जाएंगे।

National Armwrestling Championship 2025: छत्तीसगढ़ के दो छात्रों ने रचा इतिहास, पंजा कुश्ती में भारत को दिलाए 5 गोल्ड
X
By Chitrsen Sahu

National Armwrestling Championship 2025: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रहने वाले दो युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। पंजा कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने वाले दोनों युवा खिलाड़ी अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने अजरबैजान जाएंगे।

बेंगलुरु में आयोजित हुआ चैम्पियनशिप

बता दें कि पंजा कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाले युवा छात्र लीलेश प्रधान और अभिषेक देवांगन ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) चैम्पियनशिप मे पहला स्थान हासिल किया है। छात्र लीलेश प्रधान 12वीं का छात्र है, जबकि अभिषेक देवांगन 11वीं का छात्र हैं।

लीलेश प्रधान ने जीते 4 गोल्ड मेडल

जानकारी के मुताबिक,बेंगलुरू में भारतीय आर्म कुश्ती नियंत्रण बोर्ड (BCAI) औक इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्मरेसलिंग (IFA) की ओर से आयोजित 4 दिवसीय आर्म्स रेसलिंग चैम्पियनशिप में लीलेश प्रधान ने जूनियर और सीनियर ग्रुप के 78 किलोग्राम वर्ग में राइट हैंड-लेफ्ट हैंड मैच खेलकर 4 गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल में पहला स्थान हासिल किया है।

अभिषेक देवांगन ने जीता गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक देवांगन ने जूनियर वर्ग के 63 किलोग्राम ग्रुप में राइट हैंड से मैच खेलकर गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल में पहला स्थान हासिल किया है। अभिषेक देवांगन चैम्पियन ऑफ चैम्पियन मैच में रनर अप रहे हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story