Begin typing your search above and press return to search.

RR vs CSK : राजस्थान रॉयल्स को मिला 128 रनों का लक्ष्य, चेन्नई ने किया निराश, आर्चर, बर्गर और जडेजा की धुन पर नाचे बल्लेबाज

RR vs CSK : मात्र 3 बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया। सर्वाधिक रन जेमी ओवर्टन ने बनाए, जिन्होंने निचले क्रम में आकर अच्छे शॉट्स खेले और टीम की डूबती नैया को पार लगाने की भरसक कोशिश की।

RR vs CSK : राजस्थान रॉयल्स को मिला 128 रनों का लक्ष्य, चेन्नई ने किया निराश, आर्चर, बर्गर और जडेजा की धुन पर नाचे बल्लेबाज
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

RR vs CSK : गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। RR के गेंदबाजों के खिलाफ सितारों से सजी चेन्नई सुपरकिंग्स के बैट्समैन की एक नहीं चली और पूरी टीम 127 रनों पर धाराशायी हो गई।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मात्र 127 रन ही बना सकी। मात्र 3 बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया। सर्वाधिक रन जेमी ओवर्टन ने बनाए, जिन्होंने निचले क्रम में आकर अच्छे शॉट्स खेले और टीम की डूबती नैया को पार लगाने की भरसक कोशिश की। जेमी ओवर्टन ने 43 रनों की पारी खेली और अंतिम विकेट के तौर पर रन आउट हुए।


चेन्नई को दूसरे ओवर में ही तगड़ा झटका लगा, जब टी20 वर्ल्ड कप के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन मात्र 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज बर्गर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6) भी कुछ खास नहीं कर सके। आयुष म्हात्रे बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गये। मैथ्यू शॉर्ट ने मात्र 2 रन बनाए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शामिल हुए सरफराज खान ने जरूर कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन रविंद्र जडेजा की गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे और 12 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से मात्र 17 रन बना सके। इसके बाद शिवम दुबे ने भी निराश किया और 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।

राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 2, नांद्रे बर्गर ने 2, बृजेश शर्मा ने 1, संदीप शर्मा ने 1, रवि बिश्नोई ने 1 और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य मिला है।

Next Story