Begin typing your search above and press return to search.

NRPL News : 10 जनवरी से शुरू होगा नवा रायपुर प्रीमियर लीग, अलग-अलग टीमें बनीं; ये आयोजन होंगे

NRPL News : 10 जनवरी से शुरू होगा नवा रायपुर प्रीमियर लीग, अलग-अलग टीमें बनीं; ये आयोजन होंगे
X
By NPG News

रायपुर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ व शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन 10 जनवरी से सेक्टर 25 स्थित राखी मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन के रंगारंग कार्यक्रम का प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करकमलों किया जाएगा।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा व सह संयोजक रामसागर कौशले ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का शासकीय कार्यों के प्रति मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करने प्रति वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विगत दो वर्षों से आयोजित नहीं हो पाया था। इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और विशिष्ठ अतिथि कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल होंगे।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, कैरम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसमें क्रिकेट हेतु प्रभारी संतोष वर्मा, सत्येन्द्र देवांगन, लोकेश वर्मा, गालव चंद्राकर, सुरेश ढिढी, सुमीत चौबे, राजेश ठक्कर, नीरज राय को शामिल किया गया है।

बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु प्रभारी देबाशीष दास, टाकेश ठाकुर बनाया गया है। कैरम प्रतियोगिता का प्रभारी शैलेष शर्मा, इब्राहिम कुरैशी को बनाया गया है। वॉलीबॉल हेतु प्रभारी जीआर परसे, रामप्रसाद भुसाल, अमित पाटिल को बनाया गया।

समस्त प्रकार के अंतिम निर्णय और खेल गतिविधियों पर नजर रखने हेतु एक कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमे मुख्य भूमिका में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कोशले, भूपेंद्र पांडे, सुभाष श्रीवास्तव, आलोक वशिष्ठ, युगल राय, भोला पटेल, आरएन पटेल को शामिल किया गया है।

Next Story