Begin typing your search above and press return to search.

Biography of Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय

Biography of Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को चेंबूर, मुंबई में तमिलियन पिता संतोष अय्यर और उनकी मां रोहिणी अय्यर तुलुवा के घर हुआ था। उनके पूर्वज त्रिशूर, केरल से थे। उनकी शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा और रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में हुई।

Biography of Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय
X
By Kapil markam

Biography of Shreyas Iyer: Delhi: भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह भारतीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में खेल चुके हैं। अय्यर ने नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। अय्यर घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हैं।

श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को चेंबूर, मुंबई में तमिलियन पिता संतोष अय्यर और उनकी मां रोहिणी अय्यर तुलुवा के घर हुआ था। उनके पूर्वज त्रिशूर, केरल से थे। उनकी शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा और रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में हुई।

पूरा नाम :- श्रेयस संतोष अय्यर

जन्म :- 06/12/1994 मुंबई महाराष्ट्र

पेशा :- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर / दाएं हाथ के बल्लेबाज़ और लेग स्पिनर,

पद :- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में मध्यक्रम बल्लेबाज़ / आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स कप्तान

जर्सी नंबर :- 41 / 91

टेस्ट मेच डेब्यू :- 03/12/2021 न्यूजीलैंड के खिलाफ

टेस्ट मेच :- 14 मेच, 811 रन, 1 शतक, 5 अर्द्धशतक, 105 सर्वाधिक स्कोर

एकदिवसीय मेच डेब्यू :- 10/12/2017 श्रीलंका के खिलाफ

एकदिवसीय मेच :- 59 मेच, 2383 रन, 5 शतक, 18 अर्द्धशतक, नाबाद 128 सर्वाधिक स्कोर

आईपीएल :- 2015-21 दिल्ली कैपिटल्स, 2022 से अब तक कोलकाता नाईट राइडर्स कप्तान

आईपीएल :- 102 मेच, 2776 रन, 19 अर्द्धशतक, 96 सर्वाधिक स्कोर

टी20 मेच डेब्यू :- 01/11/2017 न्यूजीलैंड के खिलाफ

टी20 मेच :- 51 मेच, 1104 रन, 8 अर्द्धशतक, नाबाद 74 सर्वाधिक स्कोर

फरवरी 2015 में अय्यर को आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा 2.6 करोड़ में साइन किया। इस तरह अय्यर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। 25 अप्रैल 2018 को उन्हें गौतम गंभीर की जगह दिल्ली डेयरडेविल्स का नया कप्तान घोषित किया गया। अपनी आईपीएल कप्तानी की शुरुआत में श्रेयस अय्यर ने 40 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से 93 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली जो सीजन का लगातार तीसरा आईपीएल अर्धशतक था। 2022 आईपीएल नीलामी में अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹ 12.25 करोड़ में खरीदा था। उन्हें टीम का कप्तान भी नामित किया गया।

अय्यर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर से अपनी टेस्ट कैप प्राप्त की और न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए पहला शतक बनाया। वह डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी बने।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story