Begin typing your search above and press return to search.

Biography of Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या का जीवन परिचय

Biography of Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक हिमांशु पंड्या जो सीमित ओवरों के फोर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान उप-कप्तान और दाएं हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पंड्या ने सभी फोर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। इसके पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। पंड्या 2022 और 2023 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान भी रह चुके है। पंड्या के नेतृत्व में 2022 सीज़न में गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।

Biography of Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या का जीवन परिचय
X
By Kapil markam

Biography of Hardik Pandya: Mumbai: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक हिमांशु पंड्या जो सीमित ओवरों के फोर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान उप-कप्तान और दाएं हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। पंड्या ने सभी फोर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। इसके पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे थे। पंड्या 2022 और 2023 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान भी रह चुके है। पंड्या के नेतृत्व में 2022 सीज़न में गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता।

हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को सूरत, गुजरात में हुआ था। उनके पिता हिमांशु पंड्या, सूरत में एक छोटा सा बिसनस चलाते थे जिसे उन्होंने बंद कर पंडया बेटों को बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए वडोदरा चले गए। हार्दिक 18 साल की उम्र तक लेग स्पिनर थे और बड़ौदा के कोच सनथ कुमार के आग्रह पर उन्होंने तेज गेंदबाजी की ओर रुख किया। पंड्या के भाई क्रुणाल भी भारत और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उनके पिता हिमांशु पंड्या की जनवरी 2021 में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

पूरा नाम- हार्दिक हिमांशु पंड्या / कुंग फू पंड्या

जन्म:- 11/10/1993 चोर्यासी, सूरत, गुजरात,

पेशा :- अंतर्राष्ट्रीय ऑल राउंडर क्रिकेटर

पद :- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के उप कप्तान / आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स के कप्तान

टेस्ट मेच डेब्यू :- 26/07/2017 श्रीलंका के खिलाफ

जर्सी नंबर :- 33 & 11

टेस्ट मेच :- 11 मेच, 532 रन, 1 शतक, 4 अर्द्धशतक, 108 सर्वाधिक स्कोर, 17 विकेट, 5/28 बेस्ट

एकदिवसीय मैच में डेब्यू :- 16/10/2016 न्यूजीलैंड के खिलाफ

एकदिवसीय मेच :- 86 मेच, 1769 रन, 11 अर्द्धशतक, 92 सर्वाधिक स्कोर, 84 विकेट, 4/24 बेस्ट

आईपीएल :- 2015-21 मुंबई इंडियन्स, 2022 और 2023 में गुजरात टाइटन्स, आईपीएल में कप्तानी संभाला, टीम का नेतृत्व कर पहले ही सीज़न 2022 में विजय हासिल की। 2024 में मुंबई इंडियन्स टीम की कमान संभाल टीम का नेतृत्व कर रहे है।

उपलब्धि:- 124 मेच, 2320 रन, 10 अर्द्धशतक, 91 सर्वाधिक स्कोर, 53 विकेट, 3/17 बेस्ट

टी20 मेच डेब्यू :- 21/01/2016 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

टी20 मेच :- 92 मेच, 1348 रन, 3 अर्द्धशतक, 71 सर्वाधिक स्कोर, 69 विकेट, 4/16 बेस्ट,

हार्दिक पंड्या की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार बोली 2014 में लगी थी। 10 लाख की बेस प्राइस वाले हार्दिक पंड्या को किसी भी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था। लेकिन अब हार्दिक पांड्या को हर वन-डे मैच में 20 लाख रुपये, टेस्ट मैच में 30 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 15 लाख रुपये मिलते हैं। 2022 के मुताबिक IPL की बात करें गुजरात टाइटन्स से 15 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलती है। उनकी अनुमानित महीने की कमाई करीब 1.2 करोड़ रुपये होती है। हार्दिक पंड्या के पास एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

पंड्या 2015 से 2021 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया जिससे उन्हें सीजन में दूसरा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले पंड्या को मुंबई इंडियंस ने रिलीज़ किया था। उसके बाद उन्हें नई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स द्वारा ड्राफ्ट किया गया और टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने 2022 में गुजरात को पहला आईपीएल खिताब दिलाया और शेन वार्न के बाद पहले वर्ष में किसी टीम को खिताब दिलाने वाले पहले कप्तान बने।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story