Bihar Hockey Mahakumbh : राष्ट्रीय सब जूनियर मेंस हॉकी टूर्नामेंट में बराबरी पर छूटा बिहार और छत्तीसगढ़ का मुकाबला, दिल्ली ने तेलंगाना को रौंदा
Bihar Hockey Mahakumbh : इस मैच में बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में असफल रही। इसके बाद 40वें मिनट में छत्तीसगढ़ के ओमप्रकाश यादव ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इमेज सोर्स - गूगल
Bihar Hockey Mahakumbh : राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में राष्ट्रीय सब जूनियर मेंस हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बिहार और छत्तीसगढ़ का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का परिचय दिया।
बराबरी पर छूटा बिहार और छत्तीसगढ़ का मुकाबला
इस मैच में बिहार और छत्तीसगढ़ की टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में असफल रही। इसके बाद 40वें मिनट में छत्तीसगढ़ के ओमप्रकाश यादव ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। ये बढ़त अधिक देर तक टिक न सकी और बिहार के कप्तान अभय शाह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर जबरदस्त गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद 44वें मिनट में छत्तीसगढ़ के ओमप्रकाश ने एक और गोल दाग स्कोरलाइन को 2-1 कर दिया लेकिन इसके बाद 53वें मिनट में अभय ने फिर से एक पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसतरह ये मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ।
दिल्ली ने तेलंगाना को 7-1 से दी मात
वहीं, दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने तेलंगाना को 7-1 से बुरी तरह रौंद दिया। इस मैच में दिल्ली की टीम शुरुआत से ही आक्रामक दिखी और तेलंगाना के गोलपोस्ट पर लगातार हमले जारी रखे।
