Begin typing your search above and press return to search.

Team India Home Season 2026-27 : BCCI ने जारी किया घरेलू सत्र का पूरा शेड्यूल, जानिए कहां खेले जाएंगे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Home Season 2026-27 : 2026-27 के सत्र में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बॉब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान कुल 17 अलग-अलग जगहों पर मैच खेले जाएंगे।

Team India Home Season 2026-27 : BCCI ने जारी किया घरेलू सत्र का पूरा शेड्यूल, जानिए कहां खेले जाएंगे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच, देखें पूरा शेड्यूल
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Team India Home Season 2026-27 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के होम सीजन 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन टीम इंडिया का घरेलू सत्र काफी व्यस्त रहने वाला है क्योंकि इस दौरान भारतीय जमीन पर कुल 22 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।

होम सीजन 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी

2026-27 के सत्र में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बॉब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान कुल 17 अलग-अलग जगहों पर मैच खेले जाएंगे। भारत आने वाली वेस्टइंडीज का दौरा 27 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगा। इस दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम 3 वन-डे और 5 टी20 के मुकाबले खेलेगी। वन-डे मुकाबला तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं, 5 टी20 मैचों की श्रृंखला लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये दौरा 17 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा।


भारत दौरे पर आएगी श्रीलंका की टीम

इसके बाद श्रीलंका की टीम 3 एकदिवसीय मैच और 3 टी20 मैच खेलने के लिए भारत के दौरे पर आएगी। ये दौरा 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरे में दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में वन-डे मैच खेले जाएंगे और फिर राजकोट, कटक और पुणे में टी20 मैच खेले जाएंगे।

जिम्बॉब्वे की टीम करेगी भारत का दौरा

श्रीलंका के बाद जिम्बॉब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी। जिम्बॉब्वे की टीम का दौरा 3 जनवरी 2027 से 9 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें कुल तीन वन-डे मैच खेले जाएंगे। ये मैच कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेला जाएगा।


बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का शेड्यूल जारी

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आएगी। पहला टेस्ट मैच नागपुर में 21 जनवरी 2027 से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में 29 जनवरी से खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में 11 फरवरी से खेला जाएगा। रांची में चौथा टेस्ट मैच 19 फरवरी से होगा और अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद में 27 फरवरी से खेला जाएगा।

  • पहला टेस्ट मैच : 21 जनवरी 2027-25 जनवरी 2027 तक - नागपुर
  • दूसरा टेस्ट मैच : 29 जनवरी से - चेन्नई
  • तीसरा टेस्ट मैच : 11 फरवरी से - गुवाहाटी
  • चौथा टेस्ट मैच : 19 फरवरी से - रांची
  • पांचवां टेस्ट मैच : 27 फरवरी से - अहमदाबाद

Next Story