IPL 2026 Schedule : BCCI ने जारी किया IPL 2026 के सेंकेंड फेज का शेड्यूल, इन 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच, देखें पूरा शेड्यूल
IPL 2026 Schedule : आईपीएल 2026 के दूसरे चरण में ये मैच बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 Schedule : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी 2026 के सेकेंड फेज का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सेकेंड फेज में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। ये सारे मैच 13 अप्रैल 2026 से लेकर 24 मई 2026 तक कुल 12 स्टेडियम में खेले जाएंगे।
IPL 2026 के सेंकेंड फेज का शेड्यूल जारी
जारी किए गये शेड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2026 के दूसरे चरण में ये मैच बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। गौरतलब है कि सेकेंड फेज में प्लेऑफ की टक्कर जोरदार हो जाएगी।
तय शेड्यूल के मुताबिक 13 अप्रैल को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसके बाद 14 अप्रैल को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला खेला जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स अपने होमग्राउंड जयपुर में 4 मुकाबला खेलेगी। वहीं, आरसीबी बेंगलुरु में 3 और रायपुर में 2 मुकाबला खेलेगी।
