Bangladesh writes to BCCI : भारत से क्रिकेट संबंध सुधारने की कोशिश में जुटा बांग्लादेश, BCCI को भेजा स्पेशल संदेश

इमेज सोर्स - गूगल
Bangladesh writes to BCCI : भारत के साथ बिगड़ चुके क्रिकेट संबंध सुधारने की कवायद में अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड जुट गया है। इसी कड़ी में BCB यानी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक चिट्ठी लिखी है और स्पेशल मैसेज भेजा है।
भारत-बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंध सुधारने की कवायद
बांग्लादेश में तमीम इकबाल को सबसे युवा क्रिकेट प्रमुख बनाए जाने के बाद अब चीजें धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने BCCI को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करने को इच्छुक है। इसके साथ ही BCB ने भी इस साल के आखिर में टीम इंडिया को द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के लिए भी आमंत्रित किया है। फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस पहल के बाद क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बिगड़ गये थे दोनों देशों के बीच के रिश्ते
गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में भारत और बांग्लादेश के बीच सियासत के साथ-साथ क्रिकेट संबंधों में भी दरार देखने को मिली थी। केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का कांट्रैक्ट खत्म कर दिया था और रिलीज कर दिया था, जिससे नाराज होकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत आने से इनकार कर दिया था, तब ICC ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला लिया था।
फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ क्रिकेट संबंध सुधारने का फैसला लिया है ताकि दोनों देशों के बीच एकबार फिर से क्रिकेट संबंध बहाल हो सकें।
-
Home
-
Menu
