Babar Azam ne toda record : बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में किया कमाल, तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, विराट कोहली बहुत पीछे

इमेज सोर्स - गूगल
Babar Azam ne toda record : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से विख्यात क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़कर विश्व क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजा दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जल्मी की तरफ से कप्तानी पारी खेलते हुए बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में किया कमाल
दरअसल, पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज बाबर आजम ने सबसे तेज 12 हजार रन पूरा करने का महारिकॉर्ड कायम किया है। पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने टी20 की 343 पारियों में 12 हजार रनों का आंकड़ा पार किया था लेकिन बाबर आजम ने 338 पारियों में ये कमाल कर दिखाया है और यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
विराट कोहली काफी पीछे
बाबर आजम ने इस मामले में भारत के रन मशीन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने 12 हजार टी20 रन बनाने के लिए 360 पारियां खेली थीं लेकिन बाबर आजम ने 338 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
कराची किंग्स के खिलाफ खेली बेमिसाल पारी
बाबर आजम ने ये रिकॉर्ड पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान पेशावर जल्मी की तरफ से कराची किंग्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया। इस मैच में पेशावर जल्मी के कप्तान बाबर आजम ने ओपनिंग करते हुए 51 गेदों पर 87 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, उनके साथी कुशल मेंडिस ने 52 गेंदों पर 109 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। कुशल मेंडिस ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। इसतरह पेशावर जल्मी ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर कराची किंग्स को मात्र 87 रनों पर समेट कर 159 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली।
गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 14 हजार 562 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर उनके हमवतन साथी कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 14 हजार 482 रन बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में विराट कोहली छठे स्थान पर हैं, उन्होंने फटाफट क्रिकेट में अबतक कुल 13 हजार 612 रन बनाए हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
