Australian Open 2022 : एश्ले बार्टी बनीं चैम्पियन, पिछले 44 साल में खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी... देखें VIDEO

नईदिल्ली 29 जनवरी 2022 I दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। शनिवार को महिला एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका की डेनिएल कॉलिन्स को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से हराया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है। शनिवार को महिला एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में उन्होंने अमेरिका की डेनिएल कॉलिन्स को सीधे सेटों में हराया। बार्टी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया। ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी बार्टी शुरू से ही 28 वर्षीय कॉलिन्स के ऊपर हावी रहीं और पहला सेट 6-3 से आसानी से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी ने कुछ टक्कर देने की कोशिश की लेकिन बार्टी ने 7-6 से दूसरा सेट भी जीतकर अपना तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया। बार्टी ने इससे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन और 2021 में विंबलडन की ट्रॉफी जीती थी।
Win a Grand Slam on home soil? Completed it mate 🇦🇺🏆@ashbarty defeats Danielle Collins 6-3 7-6(2) to become the #AO2022 women's singles champion.
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 29, 2022
🎥: @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis #AusOpen pic.twitter.com/TwXQ9GACBS
मेलबर्न के रोड लेवर एरेना में खेले गए इस मैच में दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने दुनिया की नंबर 30 की खिलाड़ी डेनियल कॉलिंस को 6-3 और 7-6 (2) से सीधे सेटों में हराकर अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम जीता। ये मुकाबला काफी दिलचस्प रहा और एक समय पर ऐसा लग रहा था कि डेनियल कॉलिंस वापसी कर लेंगी, लेकिन एश्ले बार्टी ने समझदारी से काम लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1980 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के वुमेंस सिंगल्स में कोई ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी पहुंची थी। एश्ले बार्टी से पहले वेंडी टर्नबुल ने अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, वे खिताब नहीं जीत पाई थीं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया का कोई खिलाड़ी 1978 के बाद से अपने देश में आयोजित होने वाले ग्रैंड स्लैम को नहीं जीत पाया था। आखिरी बार 1978 में क्रिस ओ नील ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था, जबकि एश्ले बार्टी ने 2022 में देश को खिताब दिलाया है। 25 वर्षीय एश्ले बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 की विजेता बनने से पहले 2019 में फ्रेंच ओपन और 2021 में विंबलडन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और वे इस समय रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका की 28 साल की डेनियल कॉलिंस को पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने का मौका मिला था, जहां वे चूक गईं। उनकी रैंकिंग इस समय 30 है। एश्ले बार्टी अभी तक एक भी फाइनल ग्रैंड स्लैम का नहीं हारी हैं।
