Begin typing your search above and press return to search.

Asia Cup 2022 IND VS HK: मैच के दौरान रोमांटिक नजारा, स्टेडियम में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज.... इस खिलाड़ी ने लूटी महफिल

Asia Cup 2022 IND VS HK: मैच के दौरान रोमांटिक नजारा, स्टेडियम में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज.... इस खिलाड़ी ने लूटी महफिल
X
By NPG News

नईदिल्ली I एशिया कप में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने हांगकांग को हराकर सुपर 4 में प्रवेश कर लिया है। वहीं मैच के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद किंचित शाह सीधे स्टेंड की ओर रवाना हो गए जहां उनकी गर्लफ्रैंड मैच देख रही थीं। किंचित उनके पास पहुंचे और घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रैंड के आगे प्यार का इजहार किया और प्रपोज किया। यह उनकी गर्लफ्रैंड के लिए सरप्राइज था, जिसे देखकर उनकी गर्लफ्रैंड हैरान रह गईं। इस दृश्य को देखकर पूरी हांगकांग टीम उत्साह से तालियां बजा रही थी। उनकी गर्लफ्रैंड ने किंचिंत के आगे हाथ बढ़ाया और प्रपोजल को स्वीकार करते हुए उन्होंने अंगूठी पहने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। किंचित ने फिर अंगूठी गर्लफ्रैंड की अंगुली में पहना दी। इस दृश्य को बिग स्क्रीन के जरिए कमेंटेटर गौतम गंभीर, संजय बांगड़ और शो होस्ट जतिन सप्रू भी देखकर मंत्रमुग्ध रह गए। बता दें कि किंचित शाह ने 28 गेंदों 30 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल है। हांगकांग की ओर से बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। देखिए वीडियो...

Next Story