Begin typing your search above and press return to search.

RR Probable playing 11 : अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11, साढ़े 6 करोड़ में खरीदे गये प्लेयर को किया बाहर

RR Probable playing 11 : अश्विन ने ये कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि शिमरोन हेटमायर टॉप 4 में बल्लेबाजी करें।

RR Probable playing 11 : अश्विन ने चुनी राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11, साढ़े 6 करोड़ में खरीदे गये प्लेयर को किया बाहर
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

RR Probable playing 11 : स्टार और धाकड़ क्रिकेटर्स से सजी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में 22 गज की पट्टी पर धमाल मचाने के लिए बेकरार है। दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा की निगरानी में लगातार नेट्स सेशन में अपनी कमियों को दुरुस्त कर रहे हैं और गेम पर फोकस कर रहे हैं। सारी टीमों की तरह राजस्थान रायल्स भी अपने बेस्ट प्लेइंग 11 की तलाश में हैं। इधर, पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है।

आर. अश्विन ने चुनी संभावित प्लेइंग 11

आर. अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के संभावित प्लेइंग 11 से 6.5 करोड़ रुपये में खरीदे गये प्लेयर को बाहर कर दिया है, जिसका नाम है तुषार देशपांडे। अश्विन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर बिहार के वंडरब्वॉय वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे खब्बू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चुना है। इसके बाद तीसरे नंबर पर रियान पराग और चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को जगह दी है।


अश्विन ने ये कहा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि शिमरोन हेटमायर टॉप 4 में बल्लेबाजी करें। इसके साथ ही नंबर 5 पर ध्रुव जुरेल और नंबर 6 पर शुभम दुबे को रखा है। आर. अश्विन ने फिनिशर के तौर पर नंबर 7 पर डोनोवन फरेरा और नंबर 8 पर रविंद्र जडेजा को रखा है। नंबर 9 पर जोफ्रा आर्चर, नंबर 10 पर रवि बिश्नोई और नंबर 11 पर संदीप शर्मा को रखा है।


आर.अश्विन की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा ।

Next Story