Ashok Sharma ki Lifestyle : IPL ने बदल दी इस तेज गेंदबाज की जिंदगी, कहा : कभी नहीं करता इन चीजों से समझौता, इस साल फेंकी है सबसे तेज गेंद

इमेज सोर्स - गूगल
Ashok Sharma ki Lifestyle : सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी में धूम मचाने के बाद अब अशोक शर्मा आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से क़हर बरपा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंक कर अशोक शर्मा क्रिकेट जगत में छा गये हैं।
इन चीजों से कभी नहीं करते समझौता
तूफानी गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी लाइफस्टाइल और चोट को लेकर बड़ी बात कही है और बताया है कि आईपीएल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। इसके साथ ही उन्होंने इंजरी को लेकर कहा कि हर फास्ट बॉलर इंजर्ड जरूर होता है लिहाजा वे घबराते नहीं हैं बल्कि वे गुड स्लिप, अच्छी डायट और रिकवरी पर ध्यान देकर इससे उबरने की भरपूर कोशिश करते हैं। वे डेली रुटीन का सख्ती से पालन करते हैं, जिम और पूल सेशन कभी मिस नहीं करते हैं।
बदल गई है परिवार की जिंदगी
गुजरात टाइटंस में शामिल होने से पहले अशोक शर्मा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन अब आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद अशोक शर्मा का कहना है कि उनके परिवार की जिंदगी ही बदल गई है। दिग्गजों से काफी कुछ सीखने का मौका मिल रहा है।
Tags
-
Home
-
Menu

