Arshdeep Singh ki Girlfriend : अर्शदीप सिंह इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट!, रुमर्ड गर्लफ्रेंड का टैटू से खुला राज, जानिए है कौन?

Arshdeep Singh ki Girlfriend : अर्शदीप सिंह इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट!, रुमर्ड गर्लफ्रेंड का टैटू से खुला राज, जानिए है कौन?
X

इमेज सोर्स - गूगल

Arshdeep Singh ki Girlfriend : बीते दिनों पंजाब किंग्स के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें वे एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे लेकिन उस फोटो में लड़की का फेस नहीं था।

Arshdeep Singh ki Girlfriend : टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज अर्शदीप सिंह इनदिनों अपनी बॉलिंग से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

अर्शदीप सिंह ने साझा किया पोस्ट

दरअसल, बीते दिनों पंजाब किंग्स के फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें वे एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे लेकिन उस फोटो में लड़की का फेस नहीं था। सोशल मीडिया पर इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस ने कौतूहलवश सोशल मीडिया खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान कुछ फैंस को जो क्लू मिला है, वो बेहद चौंकाने वाला था।


सोशल मीडिया यूजर्स के दावों के मुताबिक अर्शदीप सिंह ने जिस लड़की का हाथ अपनी हाथ में लिया है, वो एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर हैं। दरअसल, ये पूरा राज लड़की के हाथ पर बने टैटू से खुला है। क्रिकेट प्रशंसकों ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट के आधार पर ये अंदाजा लगाया कि वह समरीन कौर हो सकती हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि तस्वीरों में दिख रहा टैटू समरीन कौर के टैटू से मेल खाता है।


गौरतलब है कि अभी हाल में ही समरीन कौर ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गये मैच के दौरान की तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वे अर्शदीप सिंह की टीम पंजाब किंग्स की जर्सी पहने हुई थीं, जिसे लेकर अब फैंस ये दावा कर रहे हैं कि अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर हैं।



कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को हुआ था और वे जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई पूरी की है। साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में भी काम किया है। इसके बाद 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी काम कर चुकी हैं।

Tags

Next Story