Begin typing your search above and press return to search.

आखिरकार एमएस धोनी ने बताया- अपनी जर्सी का नंबर 7 क्यों रखा; अंधविश्वास को बताया गलत

आखिरकार एमएस धोनी ने बताया- अपनी जर्सी का नंबर 7 क्यों रखा; अंधविश्वास को बताया गलत
X
By NPG News

नईदिल्ली 17 मार्च 2022 I खेल की दुनिया में खिलाड़ियों की पहचान उनके प्रदर्शन, उनके नाम या उनके विवादों को लेकर होती है। कई खिलाड़ियों का जर्सी नंबर भी उनके फैंस के लिए काफी यादगार बन जाता हैं और आमतौर पर खिलाड़ी जर्सी का नंबर किसी खास वजह या अपनी पसंद का चुनना पसंद करते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम, काम की वजह से फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उनकी जर्सी भी काफी फेमस है। धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले अपनी जर्सी नंबर 7 चुनने के पीछे का कारण बताया है और उन्होंने नंबर 7 के बारे में अंधविश्वास को लेकर लगाई जा रही अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।


इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के समूह इंडिया सीमेंट्स द्वारा आयोजित एक वर्चुअल बातचीत के दौरान प्रशंसकों से बात करते हुए धोनी ने कहा कि 7 एक नंबर है जो उनके दिल के करीब है। धोनी ने कहा कि वह वर्षों से लोगों को नंबर 7 के महत्व के बारे में बात करते हुए सुन रहे हैं, लेकिन यह एक साधारण कारण था कि उन्होंने यह नंबर चुना।एमएस धोनी ने कहा, ''बहुत से लोगों ने शुरू में सोचा था कि 7 मेरे लिए एक लकी नंबर है और उस सब के लिए। लेकिन मैंने एक बहुत ही सरल कारण के लिए नंबर चुना। मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था। इसलिए यह 7वें महीने का 7वां दिन है, यही कारण था।'' नंबर 7 कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों के नाम से जुड़ने के कारण काफी फेमस है। महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नंबर 7 का इस्तेमाल किया है और इसे एक ब्रांड बनाया है जबकि भारत के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ भी ऐसा ही है।

Next Story