Begin typing your search above and press return to search.

Abhishek Sharma Hospitalized: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती हुआ अभिषेक शर्मा, जानिए

Abhishek Sharma Hospitalized: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीचें पढ़िए पूरी खबर...

Abhishek Sharma Hospitalized: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती हुआ अभिषेक शर्मा, जानिए
X
By Gopal Rao

Abhishek Sharma Hospitalized: नईदिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके चलते टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। नीचें पढ़िए पूरी खबर...

दरअसल, BCCI के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। यह अभी भी साफ नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच अभी संदिग्ध लग रहा है।' भारत को नामीबिया के बाद 15 फरवरी को पाकिस्तान से मैच खेलना है और अभिषेक की स्थिति को देखते हुए इस बात का संशय है कि वो उस हाई वोल्टेज मुकाबले में भी उतरे। ऐसे में ये देखना होगा कि उनके स्थान पर कौन प्लेइंग-11 में आएगा। यह बात पता चली थी कि अभिषेक, जो यूएसए के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे, उन्हें पेट की समस्या थी। मुंबई में USA के नाकाम चेज़ के दौरान जब वह फील्डिंग के लिए नहीं उतरे, तो भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने कन्फर्म किया कि अभिषेक पेट की बीमारी से उबर रहे।

बता दें कि, टेन डोशेट ने कहा, 'अभिषेक के पेट में अभी कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि दो दिनों में वे रिकवर कर लेंगे।' हालांकि, जिस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं, उसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट अभिषेक को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा, क्योंकि 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला होना है। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खेलना काफी ज्यादा जरूरी है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story