ICC T20i Rankings : आईसीसी टी20 रैंकिंग जारी, टॉप 10 में सूर्यकुमार यादव समेत 4 भारतीय शामिल, जानिए टॉप पर है कौन?
ICC T20i Rankings : ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर्स को भी बड़ा फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन ने लंबी छलांग लगायी और 12 पायदान चढ़कर 39वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

इमेज सोर्स - गूगल
ICC T20i Rankings : ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को पुरुष वर्ग में टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा फायदा मिला है।
आईसीसी टी20 रैंकिंग जारी
आईसीसी द्वारा जारी की गई रैंकिंग में टीम इंडिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धाक है। वे पहले नंबर पर काबिज हैं जबकि ईशान किशन दूसरे और तिलक वर्मा छठे नंबर पर मौजूद हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने दो स्थान की छलांग लगायी है और नंबर 7 पर पहुंच गये हैं। इसतरह से टॉप 10 में भारत के 4 बल्लेबाज शामिल हैं।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर्स को मिला फायदा
ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर्स को भी बड़ा फायदा मिला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन ने लंबी छलांग लगायी और 12 पायदान चढ़कर 39वें नंबर पर पहुंच गये हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के ओपनर टिम रॉबिंसन दो स्थान की छलांग लगाकर 34वें स्थान पर चले गये हैं।
