Begin typing your search above and press return to search.

स्पेशल सिकरेट्री का डेपुटेशन आठ साल बाद हुआ समाप्त, भारत सरकार ने स्टेट डेपुटेशन के एक्सटेंशन के लिए सहमति देने से किया इंकार

स्पेशल सिकरेट्री का डेपुटेशन आठ साल बाद हुआ समाप्त, भारत सरकार ने स्टेट डेपुटेशन के एक्सटेंशन के लिए सहमति देने से किया इंकार
X
By NPG News

NPG.NEWS
रायपुर, 30 जनवरी 2021। वाणिज्य और उद्योग विभाग के स्पेशल सिकरेट्री व्ही के छबलानी को छत्तीसगढ़ सरकार ने आज कार्यमुक्त कर दिया। दूरसंचार सेवा के अधिकारी छबलानी मार्च 2012 में प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ आए थे।
छबलानी का काम ऐसा था कि रमन सरकार में छत्तीसगढ़ आए और भूपेश सरकार में भी उनकी पोस्टिंग बरकरार रही। बीच में पिछले साल उन्हें जरूर महिला बाल विकास में भेजा गया था। मगर ऐसा कुछ हुआ कि फिर उन्हें वापिस बुला लिया गया।
छबलानी दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ आए थे। इसके बाद चार बार उनका डेपुटेशन बढ़ा। तीन बार रमन सरकार ने और एक बार इस सरकार ने। इस महीने सामान्य प्रशासन विभाग ने फिर भारत सरकार से एक्सटेंशन के लिए सहमति देने पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। लेकिन, केंद्र इस पर सहमत नहीं हुआ। लिहाजा, सामान्य प्रशासन विभाग ने आज अपरान्ह छबलानी को कार्यमुक्त कर दिया।
छबलानी काफी कर्मठ और जानकारी रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। उनका काम करने का तरीका ऐसा था कि इस दौरान जितने भी उद्योग और वाणिज्य सिकरेट्री हुए, सबके वे बेहद विश्वासप्राप्त रहे।

Next Story