Begin typing your search above and press return to search.

स्पीकर महंत आज से तीन दिन दिल्ली में : सांसद पत्नी ज्योत्सना को आबंटित फ़्लैट का पूजन…लोकसभा भी जाएँगे..

स्पीकर महंत आज से तीन दिन दिल्ली में : सांसद पत्नी ज्योत्सना को आबंटित फ़्लैट का पूजन…लोकसभा भी जाएँगे..
X
By NPG News

रायपुर, 2 अगस्त 2021। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कल सुबह दिल्ली रवाना हो रहे हैं। स्पीकर हाउस ने इस दौरे को लेकर बेहद संक्षिप्त जानकारी दी है, जिसके अनुसार यह दौरा कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को आबंटित नए फ़्लैट का भुमि पूजन और लोकसभा जाने तक सीमित है।
बहरहाल सूबे में सियासत सरगर्म है, और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के ऐसे मौक़े पर दिल्ली पहुँचने को लेकर ज़ाहिर है लोगों की नज़रें टिकेंगी ही।
विदित हो कि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कल से दिल्ली में रहेंगे, वहीं सिंहदेव भी चार अगस्त को दिल्ली में रहेंगे। हालाँकि इसे केवल संयोग माना जा रहा है।

Next Story