SP ने कार्यभार संभालते ही सुपेला के ASI को किया सस्पेंड, TI को शो कॉज…थानेदार उतई को नगद इनाम…

दुर्ग,5 जुलाई 2021।कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने दुर्ग ज़िले का प्रभार लेने के कुछ देर बाद सुपेला थाना जा पहुँचे। कप्तान ने वहाँ ASI को सस्पेंड कर दिया जबकि TI उतई को कारण बताओ नोटिस जारी किया जबकि थानेदार उतई को थाने के बेहतरीन प्रबंधन के लिए नगद इनाम मिल गया।
कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया
“निरीक्षण के दौरान सुपेला थाने में लंबित शिकायतों और प्रकरणों को लंबित पाया गया, कई शिकायतों में प्रथम दृष्टया ही संज्ञेय अपराध के तत्व थे, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं पाई गई,TI सुपेला दिलीप सिसोदिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि ASI करण सोनकर को सस्पेंड किया गया है”
औचक निरीक्षण के दौरान उतई थाने पहुँचे कप्तान ने बेहतरीन कार्यप्रणाली को लेकर थानेदार नवी मोनिका पांडेय को नगद ईनाम दिया।
इसके पहले कप्तान प्रशांत ने मीटिंग में निर्देशित किया कि घटनाओं में सुस्त प्रतिक्रिया वाले सुस्त अधिकारियों की कोई जगह नहीं होगी, थाने का स्टाफ़ या कि कोई पुलिसकर्मी जुआ सट्टे नशे के कारोबार या कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए गए तो वह क़तई स्वीकार नहीं होगा ।
