Begin typing your search above and press return to search.

SP सस्पेंड: ममता बनर्जी ने 29 सीनियर पुलिस ऑफिसर का किया ट्रांसफर… कूचबिहार के एसपी निलंबित

SP सस्पेंड: ममता बनर्जी ने 29 सीनियर पुलिस ऑफिसर का किया ट्रांसफर… कूचबिहार के एसपी निलंबित
X
By NPG News

कोलकाता 6 मई 2021. पश्चिम बंगाल में पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 29 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया. इनमें से अधिकतर का चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने तबादला कर दिया था. राज्य सरकार ने कूचबिहार जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवाशीष धर को निलंबित कर दिया है, जहां शीतलकुची विधानसभा सीट पर 10 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान सीआइएसएफ की फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गयी थी. धर के स्थान पर के कन्नन को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जिन्हें चुनाव के दौरान पदस्थापना के इंतजार में रखा गया था. निर्वाचन आयोग ने डीजीपी वीरेंद्र का तबादला कर उनके स्थान पर नीरज नयन पांडे को नया डीजीपी नियुक्त किया था.

पांडे को महानिदेशक (दमकल सेवा) नियुक्त किया गया है. इसी तरह, अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जगमोहन का तबादला कर उन्हें सिविल डिफेंस में भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर एक बार फिर यह पद जावेद शमीम को सौंपा गया है. वहीं मेदिनीपुर के पुरबा में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी के घायल होने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कथित चूक को लेकर आयोग ने सहाय को डीजी सुरक्षा के पद से हटा दिया था. अलग से जारी एक आदेश में उन्हें उनके पहले के पद पर फिर तैनात किया गया है.

वहीं, मेदिनीपुर के पुरबा में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी के घायल होने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कथित चूक को लेकर आयोग ने विवेक सहाय को डीजी सुरक्षा के पद से हटा दिया था. अलग से जारी एक आदेश में उन्हें उनके पहले के पद पर फिर तैनात किया गया है. निर्वाचन आयोग ने डीजीपी वीरेंद्र का तबादला कर उनके स्थान पर नीरज नयन पांडे को नया डीजीपी नियुक्त किया था. पांडे को महानिदेशक (दमकल सेवा) नियुक्त किया गया है. इसी तरह, अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जगमोहन का तबादला कर उन्हें सिविल डिफेंस में भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर एक बार फिर यह पद जावेद शमीम को सौंपा गया है.

Next Story