Begin typing your search above and press return to search.

SP भोजराम पटेल ने बीएसएफ,एसएसबी और पुलिस अधिकारियों की ली बैठक …त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दिये निर्देश..

By NPG News

रायपुर 17 जनवरी 2020। कांकेर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाला है। ये चुनाव जिला उत्तर बस्तर कांकेर में तीन चरणों मे सम्पन्न होना है। चुनाव को व्यवस्थि, निर्विघ्न और शंतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उददेश्य से आज एसपी भोजराम पटेल ने बीएसएफ, एसएसबी और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गयी। बैठक में नक्सल संवेदनशीलता के मद्देनजर जिले में उपलब्ध बीएसएफ, एसएसबी बलो के द्वारा मतदान दल को सुरक्षित मतदान केंद्रो तक ले जाने व उन मार्गो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिये दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में कमाण्डेंट चैथी वाहिनी बएसएफ कोयलीबेड़ा योगेश कुमार, राजीव कुमार कमाण्डेंट 193 वाहिनी बीएसएफ दण्डकवन, बी मधुसुदन राव कमाण्डेंट 28 वी वाहिनी एसएसबी कुहचे, जीबीएस भटटी 2 आईसी 132 बीएसएफ, स्वरूप शाह 2 आईसी 17 वी वाहिनी बीएसएफ, बीके सिंह 2 आईसी 157 वाहिनी बीएसएफ, पीव्ही सामी डिप्टी कमाण्डेंट 33 वी वाहिनी बीएसएफ,बीके सिंह 2 आईसी 157 वीं वाहिनी बीएसएफ, कीर्तन राठौर एडिशनल एसपी कांकेर, राजन्द्र जायसवाल एडिशनल एसपी पखांजूर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आॅप्स कांकेर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Next Story