Begin typing your search above and press return to search.

भ्रष्टाचार के आरोपो के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने दिया इस्तीफा….

भ्रष्टाचार के आरोपो के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने दिया इस्तीफा….
X
By NPG News

नईदिल्ली 17 अगस्त 2020. भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अध्यक्ष क्रिस नेनजानी ने सात साल के कार्यकाल के बाद तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। सीएसए के बयान के मुताबिक नेनजानी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिया, उन्हें पांच सितंबर को बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में भाग लेना था।

पिछले साल उनके कार्यकाल को 12 महीने के लिए बढ़ाया गया था। बयान में कहा गया, ‘नेनजानी ने दक्षिण अफ्रीका की ज्यादातर आबादी तक क्रिकेट को पहुंचाने में बहुमूल्य नेतृत्व, सहायता और दिशा प्रदान की है। नेनजानी ने 2013 से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व पूरे समर्पण से किया। पांच सितंबर को होने वाली एजीएम तक बोर्ड के उपाध्यक्ष ब्रेसफोर्ड विलियम्स सदस्य परिषद की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालेंगे।’

Next Story