Begin typing your search above and press return to search.

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, एयर एंबुलेंस के जरिए कोरोना संक्रमित लड़की को पहुंचाया अस्पताल

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, एयर एंबुलेंस के जरिए कोरोना संक्रमित लड़की को पहुंचाया अस्पताल
X
By NPG News

मुंबई 24 अप्रैल 2021। सोनू सूद वैसे तो पूरे कोरोना काल में लोगों की मदद करते आ रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनकी जमकर तारीफ हो रही है। कोरोना निगेटिव होने के बाद सोनू फिर से पूरे जी जान से जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में जुटे हैं। दरअसल सोनू सूद ने कोविड 19 से गंभीर रूप से बीमार लड़की को नागपुर से हैदराबाद इलाज के लिए एयरलिफ्ट कराया है। 25 साल की लड़की भारती की स्थिति कोरोना की वजह से गंभीर बनी हुई है और उसके फेफड़े 85 से 90 फीसदी तक प्रभावित हैं। सोनू सूद की मदद से उसे हैदराबाद के अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि उसके फेफड़ों को ट्रांसप्लांट या फिर विशेष इलाज की जरूरत है जो हैदराबाद में ही हो सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोनू लगातार अस्पताल के डॉक्टर्स से संपर्क में हैं। सोनू ने कहा कि ‘डॉक्टर्स ने कहा कि 20 प्रतिशत की उम्मीद है। उन्होंने पूछा कि क्या हम आगे बढ़ें तो मैंने कहा, जी बिल्कुल। वह 25 साल की यंग लड़की है और वह इस मुश्किल घड़ी में मजबूती के साथ जूझेगी और बाहर आएगी इसलिए यह चांस लिया गया और हमने उसे एयरएम्बुलेंस से पहुंचाने का फैसला लिया। देश के सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम उसका इलाज करेंगे। वह जल्दी ठीक हो जाएगी और वापस आएगी।‘
संभवत: यह कोविड 19 का पहला केस है जिसके लिए एयरएम्बुलेंस से एयरलिफ्ट किया गया। बता दें कि भारती के पिता रिटायर्ड रेलवे अधिकारी हैं।
सोनू सूद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेता के फैन्स काफी खुश हैं। सोनू सूद ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘कोविड 19 का टेस्ट निगेटिव।‘ 17 अप्रैल को सोनू सूद कोविड पॉजिटिव हुए थे।

Next Story