Begin typing your search above and press return to search.

सोनिया बनी रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष : कांग्रेस के नेतृत्व संकट का नहीं निकला कोई समाधान….सोनिया गांधी अगले एक साल तक अंतरिम अध्यक्ष की संभालती रहेगी जिम्मेदारी…

सोनिया बनी रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष : कांग्रेस के नेतृत्व संकट का नहीं निकला कोई समाधान….सोनिया गांधी अगले एक साल तक अंतरिम अध्यक्ष की संभालती रहेगी जिम्मेदारी…
X
By NPG News

रायपुर 24 अगस्त 2020। कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के संकट का कोई समाधान नहीं निकला है। सोनिया गांधी फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज इस बात की रजामंदी हो गयी। CWC की हरी झंडी के बाद सोनिया गांधी एक साल तक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहकर कामकाज संभालती रहेगी।

इससे पहले कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर उस वक्त घमासान मच गया था जब कांग्रेस के 23 सीनियर लीडर्स ने नये नेतृत्व की आवाज उठायी थी, जिसके बाद सोनिया गांधी ने पद छोड़ने की पेशकश कर दी थी। बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं. लेकिन कई नेताओं ने उन्हें पद पर बने रहने की अपील की थी.

गौरतलब है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने के लिए भी कहा था. हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी. जानकारी के मुताबिक CWC की ये बैठक सोनिया गांधी को करीब 2 हफ्ते पहले लिखी गई एक चिट्ठी की प्रतिक्रिया के तौर पर बुलाई गई थी. कम से कम 23 नेताओं जिनमें CWC के सदस्य, UPA सरकार में मंत्री रहे नेता और सांसदों ने सोनिया गांधी को संगठन के मसले पर चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में सशक्त केंद्रीय नेतृत्व के साथ पार्टी को चलाने की सही रणनीति पर जोर दिया गया था. इसमें कहा गया था कि नेतृत्व ऐसा हो जो सक्रिय हो और जमीन पर काम करता दिखे.

Next Story