Begin typing your search above and press return to search.

शराब के नशे में मारपीट करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता का बेटा गिरफ्तार, दो माह से पुलिस को चकमा देकर था फरार…दुर्ग से हुआ गिरफ्तार 

शराब के नशे में मारपीट करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता का बेटा गिरफ्तार, दो माह से पुलिस को चकमा देकर था फरार…दुर्ग से हुआ गिरफ्तार 
X
By NPG News

रायपुर 31 जनवरी 2020। कैफे में मारपीट के मामले में फरार चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता के बेटे को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। आरोपी का नाम हर्षवर्धन शर्मा है, जिसे पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में कैफे में मारपीट की घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से पिछले दो माह से फरारी काट रहा था। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी को तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी की हर्षवर्धन दुर्ग में रह रहा है, जिसके बाद सिविल लाईन पुलिस ने उसे दुर्ग से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई है। सिविल लाईन थाने में हर्षवर्धन के खिलाफ 294, 323, 506, 327 के तहत अपराध दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।

दरअसल मामला 17 नवंबर की रात का है। सिविल लाईंस थाना स्थित ब्लू स्काई कैफ़े में हर्षवर्धन शर्मा सहित तीन युवकों ने शराब के नशे में एक बैंक कर्मी की पिटाई कर दी थी। बैंक कर्मी युवकों के सामने हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन नशे में धुत तीनों युवक उस पर ताबड़तोड़ हाथ-पैर चलाते रहे। इस मामले में पुलिस तुरंत हरकत में आई और राजधानी की सामाजिक कार्यकर्ता के बेटे समेत तीन युवकों के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट किए जाने के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया। मामले में दो आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी हर्षवर्धन को गिरफ्तार किया है।

Video-राजधानी में कैफे में घुसकर बैंक कर्मी की बेदम पिटाई, सामाजिक कार्यकर्ता के बेटे समेत तीन के खिलाफ अपराध दर्ज

Next Story