Begin typing your search above and press return to search.

ऑक्सीजन की कमी से छह कोरोना मरीज की मौत, अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा….

ऑक्सीजन की कमी से छह कोरोना मरीज की मौत, अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा….
X
By NPG News

नईदिल्ली 29 अप्रैल 2021. उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की एक और खबर सामने आई है. मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को कोरोना के 6 मरीजों की मौत हो गई है. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई हुई. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है.

एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली. लोगों का आरोप है कि ऑक्सीजन खत्म होने से मौत हुई जबकि अस्पताल प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस इस बात से इंकार कर रही है. एसडीएम सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर हैं। परिजनों को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया अभी तक कुल छह लोगों की रात 3 बजे के बाद मौत होने की सूचना है. सभी मरीजों की केस हिस्ट्री एक्सपर्ट चेक करेंगे उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।

Next Story