Begin typing your search above and press return to search.

सिंहदेव प्रकरण- ब्रेकिंग : CM हाउस में मुख्यमंत्री ने फिर बुलायी मंत्रियों की आपात बैठक…..विवाद को लेकर हो सकता है कुछ निर्णायक फैसला

सिंहदेव प्रकरण- ब्रेकिंग : CM हाउस में मुख्यमंत्री ने फिर बुलायी मंत्रियों की आपात बैठक…..विवाद को लेकर हो सकता है कुछ निर्णायक फैसला
X
By NPG News

रायपुर 27 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ में राजनीति गरम हो गयी है। बृहस्पत सिंह विवाद के बाद तल्ख हुए सिंहदेव के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं। इधर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कैबिनेट के मंत्रियोंकी बैठक बुलायी है। मुख्यमंत्री निवास में ये बैठक चल रही है। हालांकि इस बैठक में फिलहाल सिंहदेव नहीं पहुंचे हैं।

माना जा रहा है कि सिंहदेव और बृहस्पत सिंह के विवाद को लेकर आज बैठक में चर्चा हो सकती है। इससे पहले विधानसभा में मंत्रियों के साथ अलग से मुख्यमंत्री चर्चा कर चुके हैं, दिन में दूसरी बार ये मंत्रियों संग मुख्यमंत्री की बैठक हो रही है।

दरअसल आज बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का सदन में बयान आया था, उस बयान के बाद सिंहदेव ने नाराज होते हुए कहा था कि जब तक सरकार उनके बारे में स्थिति साफ नहीं कर देती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने योग्य नहीं मानते। सिंहदेव के इस रूख के बाद अचानक से राजनीति गरम हो गयी।

सिंहदेव के विधानसभा छोड़कर जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक सिंहदेव की भूपेश बघेल संग बैठक हुई, लेकिन बैठक के बाद भी सिंहदेव का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा, उन्होंने बैठक के बाद सुलह के मुद्दे पर दो टूक कह दिया कि, ये भविष्य के गर्भ में है। वहीं सदन में कल शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि परिस्थिति जैसी रहेगी, उसके हिसाब से वो निर्णय लेंगे।

Next Story