Begin typing your search above and press return to search.

सिंहदेव नहीं जाएंगे विधानसभा….मेडिकल विधेयक चौबे पेश करेंगे, देर रात तक मान मनौवल का दौर.. लेकिन D/8 में मीडिया के लिए बस दो शब्द – नो कमेंट्स

सिंहदेव नहीं जाएंगे विधानसभा….मेडिकल विधेयक चौबे पेश करेंगे, देर रात तक मान मनौवल का दौर.. लेकिन D/8 में मीडिया के लिए बस दो शब्द – नो कमेंट्स
X
By NPG News

रायपुर,28 जुलाई 2021। सूबे की सियासत में कांग्रेस खेमे के भीतर आया तूफ़ान थमने की बात दूर कम तक नहीं हुआ है। खबरें हैं कि देर रात तक मंत्री टी एस सिंहदेव को मनाने की कोशिश कवायद मान मनौवल चलती रही, लेकिन सिंहदेव ने ढाई सख़्त रुख़ अपना लिया है। खबरें हैं कि मंत्री सिंहदेव ने अपनी बात से हटने से स्पष्ट इंकार कर दिया है।
सिंहदेव की ओर से इस मसले में अधिकृत बयान विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान ही कल आया। उन्होंने कहा –

“मैं सदन में दिए अपने बयान पर अडिग हूँ.. उस पर क़ायम हूँ”

सिंहदेव ने उसके बाद मीडिया से कोई बात ही नहीं की, और ना ही उनके किसी समर्थक ने मीडिया से कोई चर्चा की है।
D/8 याने सिंहदेव के बंगले पर मीडिया के लिए केवल ‘मौन’ है। बंगले के सूत्रों ने भी कुछ कहने से इंकार कर दिया है।
लेकिन विधानसभा की आज की कार्यवाही को देखें तो संकेत मिलते हैं कि सिंहदेव विधानसभा नहीं जाएँगे। मेडिकल कॉलेज से संबंधित बिल जो कि दायित्व वाले मंत्री होने की वजह से सिंहदेव को प्रस्तुत करना था उसे संसदीय कार्य मंत्री मंत्री रविंद्र चौबे प्रस्तुत कर सकते हैं।

Next Story