सिंहदेव अचानक दिल्ली रवाना ….. शनिवार शाम ही लौटे थे रायपुर… दो विभागों की समीक्षा के बाद फिर गये दिल्ली….अटकलों-कयासो का दौर फिर से हुआ गरम

रायपुर 30 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ की गरम सियासत के बीच एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहेदव दिल्ली रवाना हो गये हैं। आज दोपहर बाद की फ्लाइट से दिल्ली गये सिंहदेव के दिल्ली जाने को लेकर एक बार फिर अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि सिंहदेव अपने परिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गये हैं, कल वो दिल्ली से वापस लौट सकते हैं। दिल्ली में कुछ नेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी क्या ? …इस बारे में उनके करीबियों ने कुछ नहीं कहा है।
इससे पहले सिंहदेव शनिवार की रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर लौटे थे। दिल्ली वो करीब 10 दिन से ज्यादा वक्त से रूके हुए थे। रायपुर लौटने के बाद कल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और फिर आज पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिल्ली रवाना हो गये ।
अचानक दिल्ली रवाना होने वाले सिंहदेव का दिल्ली में क्या कार्यक्रम है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
