Begin typing your search above and press return to search.

रोहिंग्या मसले पर बोले सिंहदेव : “यदि अंबिकापुर में कोई रोहिंग्या है तो प्रशासन को पता नहीं, किसी को पता नहीं ऐसे कैसे.. ?जिन्होंने ऐसी बातें कही हैं उनकी जवाबदेही तय हो”

रोहिंग्या मसले पर बोले सिंहदेव : “यदि अंबिकापुर में कोई रोहिंग्या है तो प्रशासन को पता नहीं, किसी को पता नहीं ऐसे कैसे.. ?जिन्होंने ऐसी बातें कही हैं उनकी जवाबदेही तय हो”
X
By NPG News

रायपुर ,15 जुलाई 2021। रोहिंग्या मसले पर स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री सह शहर विधायक टीएस सिंहदेव ने सवाल किया है कि जो कोई भी ऐसी बातों को कह रहे हैं बोल रहे हैं उनकी बात की जवाबदेही क्यों तय नहीं होनी चाहिए ? मंत्री सिंहदेव ने इस मसले पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि, मैंने जो पत्र लिखा था उसमें यही बात थी।
दरअसल अंबिकापुर के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने कुछ महीने पहले यह बयान दिया कि शहर में रोहिंग्या शरणार्थी आ गए हैं, इस मसले को लेकर निगम में भी भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने विषय उठाया जिस के बाद कांग्रेस ने इस विषय को ख़ारिज करते हुए प्रमाणिकता की उठाया और फिर मसला सियासती आरोप में तब्दील हो गया। हालिया दिनों यह मसला फिर उठा जबकि इस मसले पर जारी बयान को लेकर मंत्री सिंहदेव ने जाँच कराने के लिए कलेक्टर को पत्र लिख दिया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा
“कोई कह रहा है तो प्रमाणित भी तो करेगा, यदि मुझे पता है या आपको पता है कि कोई रोहिंग्या है तो उसे बता क्यों नहीं रहे हैं,केंद्र सरकार ने जिनके आने पर प्रतिबंध लगा रखा है वो यदि आ गए हैं तो मैं बता क्यों नहीं रहा हूँ, कौन है रोहिंग्या मैं हूँ.. आप हैं .. कौन है यह तो बताना चाहिए, पहचान किसी की नहीं बताना कि कौन रोहिंग्या है.. और कह देना कि हैं रोहिंग्या ये कैसे चलेगा”
मंत्री और शहर विधायक सिंहदेव ने स्पष्ट किया
“जिन्होंने ऐसी बातें कहीं हैं उनकी जवाबदेही तय नही होनी चाहिए क्या, उन पर कार्यवाही नही होनी चाहिए क्या.. मैंने ज़िला प्रशासन को लिखे पत्र में यही बात कही है”
विदित हो कि इस मसले पर जारी बयान और मीडिया में आई खबरों को लेकर जाँच की बात मंत्री सिंहदेव ने कलेक्टर सरगुजा को लिखे पत्र में कहा थी, उस पत्र को इस रुप में प्रचारित किया गया कि मंत्री सिंहदेव ने माना है कि अंबिकापुर में रोंहिग्या मुसलमान आ गए हैं।

Next Story