Begin typing your search above and press return to search.

NPG से बोले सिंहदेव – “फ़िलहाल रिम्स को लिया है..हालात अगर बिगड़े तो स्वास्थ्य विभाग बाक़ियों को लेने पर विचार कर सकती है..दो मरीज़ों की हिस्ट्री ने हमारी चिंता बढ़ाई है..”

NPG से बोले सिंहदेव – “फ़िलहाल रिम्स को लिया है..हालात अगर बिगड़े तो स्वास्थ्य विभाग बाक़ियों को लेने पर विचार कर सकती है..दो मरीज़ों की हिस्ट्री ने हमारी चिंता बढ़ाई है..”
X
By NPG News

रायपुर,26 मार्च 2020। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने नीजि स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य द्वारा अंडरटेक किए जाने और कुछ ही घंटों में आदेश के बदले जाने पर संकेत दिए हैं कि, स्थिति यदि ज़्यादा संवेदनशील करने वाली हुई तो राज्य सरकार उन्हें अपने नियंत्रण में लेने पर विचार कर सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा
“अभी हमने रिम्स को अपने अख़्तियार में लिया है.. पाँच सौ से अधिक बेड की व्यवस्था है..शेष किसी को हमने नहीं लिया है, लेकिन यदि स्थिति चिंताजनक हुई तो हम शेष नीजि चिकित्सा संस्थानों को लेने पर विचार कर सकते हैं”

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से NPG ने पूछा
“क्या प्रदेश के हाल गंभीरतम है.. बेहद चिंताजनक है”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा –
“पूरे विश्व की स्थिति चिंताजनक है, और हम विश्व से बाहर नहीं है। जहां तक छत्तीसगढ़ का प्रश्न है तो हालिया दो मरीज़ों की केस हिस्ट्री ने हमें परेशान किया है।अब तक कहा जा रहा था चौदह दिन में लक्षण आते हैं,एक के साथ यह संक्रमण क़रीब महीने भर बाद सामने आया है, एक अन्य मरीज को लेकर सूचना है कि वह कभी विदेश ही नहीं गया है.. यह दोनों सूचनाएँ चिंता तो बढ़ाती है”

मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा
“हमने तय किया है कि, इन सभी के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को पहचान के दायरे में लाएँगे.. और उन्हें क्वेरेटाईन में रखेंगे, इसके निर्देश दिए जा चुके हैं”

मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा
“अब तक उपचार नहीं है हमारे पास.. केवल बचाव ही उपचार है.. इसलिए बचाव के अलावा विकल्प नहीं है.. और इसमें हर नागरिक को शामिल होना होगा..तब ही यह युद्ध हम जीत पाएंगे”

Next Story