Begin typing your search above and press return to search.

सिद्धू बवाल : पंजाब PCC महासचिव का इस्तीफ़ा.. अब तक संगठन से दो और मंत्रिमंडल से एक का इस्तीफ़ा.. दो मंत्रियों के इस्तीफ़े की सुगबुगाहट

सिद्धू बवाल : पंजाब PCC महासचिव का इस्तीफ़ा.. अब तक संगठन से दो और मंत्रिमंडल से एक का इस्तीफ़ा.. दो मंत्रियों के इस्तीफ़े की सुगबुगाहट
X
By NPG News

चंडीगढ़,28 सितंबर 2021। पंजाब में कांग्रेस के भीतरखाने हंगामा मचा हुआ है। बतौर पीसीसी चीफ नवजोत सिद्धू ने इस्तीफ़ा दिया, और इस्तीफ़े की भुमिका में जो लिखा उससे यह प्रतीत होता है कि वे समझौता नहीं करना चाहते थे पर यह समझौता किस संदर्भ में उन्होंने लिखा यह स्पष्ट नहीं हुआ है।हालिया डीजीपी नियुक्ति और कुछ प्रशासनिक फ़ैसलों पर सिद्धू के सूपर सीएम की छवि को आघात लगा था और यह इस्तीफ़ा उसी स्वरुप में देखा जा रहा है।
हालाँकि इसके ठीक बाद मंत्रिमंडल की इकलौती अल्पसंख्यक चेहरा रजिया सुल्तान ने इस्तीफ़ा दिया और यह स्पष्ट करते हुए दिया कि वे सिद्धू के समर्थन में इस्तीफ़ा दे रही हैं। इसके ठीक पहले गुलजार इंद्र सिंह चहल ने इस्तीफ़ा दिया जो कोषाध्यक्ष थे और रजिया सुल्तान के इस्तीफ़े के बाद पंजाब पीसीसी में महासचिव योगिंदर ढिंगरा ने नवजोत सिद्धू के समर्थन में इस्तीफ़ा दे दिया।
खबरें तैर रही हैं कि दो और मंत्री परगट सिंह और और अमरिंदर सिंह राजा इस्तीफ़ा दे सकते हैं लेकिन पंक्तियों के लिखे जाने तक अन्य कोई इस्तीफ़ा सामने नहीं आया है।

Next Story