Begin typing your search above and press return to search.

सिद्धार्थ शुक्ला सुबह 3 बजे उठे थे, मां को बताया था- तबीयत ठीक नहीं लग रही…..जानिये आखिरी बार एक्टर ने किसे किया था कॉल

सिद्धार्थ शुक्ला सुबह 3 बजे उठे थे, मां को बताया था- तबीयत ठीक नहीं लग रही…..जानिये आखिरी बार एक्टर ने किसे किया था कॉल
X
By NPG News

मुंबई 2 सितंबर 2021। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सिद्धार्थ की मौत से जुड़ी जानकारी छन-छनकर सामने आ रही है। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक रात में सोने से पहले सिद्धार्थ ने कुछ दवाइयां ली थीं, जिसके बाद वह सुबह उठ ही नहीं सके. एक्टर करण कुंद्रा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से करण कुंद्रा काफी शॉक्ड हैं. उन्होंने बताया कि एक रात पहले ही उनकी सिद्धार्थ शुक्ला संग फोन पर बात हुई.

सोर्स ने बताया कि रात 3 से 3.30 बजे के करीब सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत थोड़ी खराब हुई थी. उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था. उन्होंने अपनी मां को इसके बारे में बताया. सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने उन्हें पानी पिलाया और उन्हें सुलाया. हालांकि, सुबह सिद्धार्थ शुक्ला उठे ही नहीं. ‘बिग बॉस 13′ के होस्ट और एक्टर सलमान खान ने सिद्धार्थ के निधन पर दुख व्यक्त किया है. सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा- तुम बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ. तुम्हें हमेशा याद करेंगे. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए.

करण कुंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “शॉकिंग, कल रात ही तो हम दोनों फोन पर बात कर रहे थे. हम दोनों ही इंडस्ट्री में कितना अच्छा कर रहे हैं, इस पर बात हो रही थी, यकीन नहीं हो रहा. दोस्त, तुम बहुत जल्दी चले गए. तुम मुझे हमेशा याद आओगे, हमेशा हंसते रहना. बहुत दुखी हूं.” बता दें कि जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी. शाम 6 बजे तक उनका पोस्टमार्टम पूरा हो सकता है.

अभिनेता को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल ले जाया गया था. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी. अचानक हुई मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया.कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने कहा, ‘‘ जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा… जिसमें थोड़ा समय लगेगा.’’ कूपर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार पोस्टमोर्टम करेंगे. इसके अलावा कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ की जाँच की थी.

अस्पताल के डॉ. जतिन भास्कर ने बताया कि करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अभिनेता को अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस सूत्रों के मुताबिक़, परिवार ने किसी भी तरह की शंका व्यक्त नहीं की है. हालांकि अब भी परिवार और पुलिस पोस्टमोर्टम में क्या आता है, इसका इंतेजार कर रहे हैं. दूसरी तरफ ओशिवारा पुलिस की एक टीम सिद्धार्थ शुक्ला के घर जांच के लिए पहुंच गई है.

मुंबई पुलिस ने कहा, ”सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है. पुलिस की टीम शुक्ला के घर जांच के लिए पहुंची है.” पुलिस ने कहा कि सिद्धार्थ को तड़के साढ़े तीन बजे बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद सिद्धार्थ ने मां से पानी मांगा और पीकर सो गए. सुबह मां ने उठाया तो सिद्धार्थ नहीं उठे. इसके बाद एंबुलेंस बुलाया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ की मौत हो गई. सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं. उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से … ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे.

इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए. 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी.मनोरंजन जगत के कई सितारों ने उनके असमय निधन पर हैरानी जतायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान. यह स्तब्ध करने वाली खबर है. उनके करीबियों को पहुंची चोट को बयां करने के लिए शब्द नहीं है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’फिल्मकार हंसल मेहता ने शुक्ला के निधन को दुखद बताया और लिखा, ‘‘ यह कोई उम्र नहीं थी दिल का दौरा पड़ने की. सबको छोड़कर जाने की भी यह कोई उम्र नहीं थी. उम्मीद करता हूं कि इस बार इस दुख और शोक का कुछ बेवकूफों द्वारा तमाशा नहीं बनाया जाएगा.’’

Next Story