Begin typing your search above and press return to search.

IAS सिद्धार्थ कोमल परदेशी को अब जनसंपर्क की जवाबदेही.. सचिव जनसंपर्क बनाए गए.. तुलिका को कृषि विभाग में उप सचिव बनाया गया

IAS सिद्धार्थ कोमल परदेशी को अब जनसंपर्क की जवाबदेही.. सचिव जनसंपर्क बनाए गए.. तुलिका को कृषि विभाग में उप सचिव बनाया गया
X
By NPG News

रायपुर,5 अक्टूबर 2021। राज्य सरकार ने 2003 बैच के आईएएस सिद्धार्थ कोमल परदेशी को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी दी है। उनके पास मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, खनिज की जिम्मेदारी पहले से है। बता दें कि परदेशी कवर्धा, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव के कलेक्टर रहे हैं। उन्हें रिजल्ट ओरिएंटेड अफसर माना जाता है। इसके साथ ही 2006 बैच के आईएएस एस. भारतीदासन को आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क के दायित्व से मुक्त किया गया है। उनके पास विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि विभाग के अंतर्गत उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्ध पालन, गोठान, नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। तूलिका प्रजापति को कृषि विभाग में उपसचिव बनाया गया है।

वहीं मंत्रालय में उप सचिव रहीं तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
देखिए आदेश

Next Story