Begin typing your search above and press return to search.

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होते ही सुशांत सिहं की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखी यह पोस्ट

रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होते ही सुशांत सिहं की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखी यह पोस्ट
X
By NPG News

नईदिल्ली 29 जुलाई 2020। एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धीरे-धीरे सुशांत को परिवार से दूर किया। सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके तुरंत बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता। श्वेता सिंह कीर्ति की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बताते चलें कि सुशांत के पिता ने एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया कि सुशांत के सारे बैंक अकाउंट्स और कार्ड्स, रिया और उनके परिजनों के कंट्रोल में थे। सुशांत ने कई बार बताया कि ये लोग उसे पागल खाने में डालना चाहते थे और वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। सुशांत जब अपनी बहनों से मिलने गए तो रिया ने उनपर मुंबई वापस आने का दबाव डाला। इसके बाद सुशांत से परिवार की बातचीत भी कम होने लगी।

View this post on Instagram

If truth doesn’t matter, nothing ever will! #justiceforsushantsinghrajput

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

एफआईआर में केके सिंह ने यह भी बताया कि साल 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत को किसी भी तरह दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए? अगर सुशांत सिंह राजपूत का दिमागी इलाज चल रहा था तो इस बारे में उनके परिवार से कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई।

Next Story