Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर, दुर्ग जैसे कोरोना प्रभावित जिलों में शाम 4 बजे तक इन शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें, 6 अगस्त की रात खतम हो जाएगा लाॅकडाउन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट 7 से होगा चालू

रायपुर, दुर्ग जैसे कोरोना प्रभावित जिलों में शाम 4 बजे तक इन शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें, 6 अगस्त की रात खतम हो जाएगा लाॅकडाउन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट 7 से होगा चालू
X
By NPG News

रायपुर, 5 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त को लाॅकडाउन समाप्त हो जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही सरकारी आफिस भी खुल जाएंगे। आज अफसरों की हुई बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया।
सरकार ने दो चरणों में राज्य में लाॅकडाउन लगाया था। 6 अगस्त को इसका आखिरी दिन है। हालांकि, रायपुर, दुर्ग समेत कुछ जिलों में जिस तरह कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते इन दोनों जिलों मेें लाॅकडाउन जारी रखने की चर्चा थी। लेकिन, तय किया गया कि बाकी जिलों के साथ ही रायपुर और दुर्ग में भी लाॅकडाउन समाप्त कर कुछ शर्ताें के साथ दुकानें खोलने की इजाजत दी जाए।
इसके लिए जिलों के कलेक्टरों को निर्णय करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। कलेक्टर कल व्यापारियों से चर्चा कर इस पर निर्णय लेंगे। रायपुर, दुर्ग समेत सभी जिलों के कलेक्टर कल शाम तक इस फैसला करेंगे।
रायपुर और दुर्ग में सात अगस्त से लाॅकडाउन खुल जाएगा मगर पता चला है, दुकानें शाम चार बजे से पांच बजे तक ही खुलेगी। जब तक कोरोना मरीजों की संख्या नियंत्रित नहीं होती, रायपुर और दुर्ग में शाम तक ही व्यापारिक संस्थान खुलेंगे। इसके बाद शहर की सारी गतिविधियां बंद हो जाएंगी।
वैसे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बेमेतरा जिले को निर्देश दिया गया है कि वे हालात के अनुसार लोकल व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर दुकानें खोलने का टाईम तय करें।
रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने एनपीजी न्यूज से कहा कि कल व्यापारियों की बैठक में तय किया जाएगा कि कितने बजे तक दुकानें खोली जाएं। उन्होंने कहा कि दुकानें खुलने के बाद सोशल डिस्टेसिंग और मास्क के बारे में लोगों को आवश्यक रूप से ताकीद किया जाएगा। यही बात दुर्ग कलेक्टर डाॅ0 सर्वेश भूरे ने भी कही। उन्होंने कहा कि कल व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में दुकानों के खुलने का समय तय किया जाएगा।
इस मसले पर कलेक्टर सारांश मित्तर ने NPG से कहा -“लॉकडॉउन 6 अगस्त की रात बारह बजे समाप्त होगा.. कोविड से यदि कोई अप्रत्याशित स्थिति नहीं हुई तो सात अगस्त की सुबह सामान्य दिनचर्या होगी, और अगर समयावधि को लेकर कोई कमी करने की जरुरत महसूस होगी तो चैंबर से चर्चा करके ही उसे सुनिश्चित करेंगे”

Next Story