Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में गोलीकांड : क्वींस क्लब सील, पुलिस ने 14 लोगों पर किया FIR दर्ज… 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. NPG रिपोर्टर संदीप बता रहे हैं घटना की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट…

राजधानी में गोलीकांड : क्वींस क्लब सील, पुलिस ने 14 लोगों पर किया FIR दर्ज… 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…. NPG रिपोर्टर संदीप बता रहे हैं घटना की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट…
X
By NPG News

रायपुर 28 सितंबर 2020। देर रात क्वींस क्लब में फायरिंग मामले में क्लब के संचालक सहित 14 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। इस मामले में अभी तक 5 आरोपियों को पुलिस ने जहां गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं बाकियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इधर क्वींस क्लब को पुलिस ने सील कर दिया है। कप्तान अजय यादव ने NPG से कहा
“क़ानून से बड़ा कोई नही है.. FIR हुई है.. गिरफ़्तारी भी होगी.. और जो कार्यवाही है उसके लिए हम विचार कर रहे हैं”

आरोप है कि लॉकडाउन और कोरोना को लेकर जारी सख्त गाइडलाइन के बावूजद देर रात क्वींस क्लब में पार्टियां चल रही थी और जाम छलकाये जा रहे थे।

छात्र संगठन के कुछ नेता और नेत्री भी इस पार्टी में शामिल थे, जिनके खिलाफ भी FIR दर्ज किया गया है। पार्टी में शामिल एक लड़की भिलाई की बतायी जा रही है। लॉकडाउन में तगड़ी पुलिसिंग का दावा किया गया था, लेकिन जिस तरह से शहर के नाम होटलों में शराब-कवाब का सिलसिला चल रहा था, उसने राजधानी की पुलिसिंग की पोल खोलकर रख दी है। लॉकडाउन की सख्ती और जिले की सीमाओं को सील करने के दावों के बीच भिलाई से लड़के-लड़कियां यहां पहुंचकर पार्टी मना रहे ।

पुलिस ने इस मामले में एक नामी बिल्डर के बेटे हर्षित सिंघानिया, चंपालाल जैन, नेहा जैन, मिनाली सिंघानिया, सूरज शर्मा, संस्कार पाचे, करण सोनवाणी, अभिजीत कौर निरंकारी, ट्विंकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश पटेल को आरोपी बनाया है। जिनमे से अब तक सूरज शर्मा, करन सोनवानी, हर्षित सिंघानिया, हितेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story