Begin typing your search above and press return to search.

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बेटे वियान को को दे दी ये कार गिफ्ट….

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने बेटे वियान को को दे दी ये कार गिफ्ट….
X
By NPG News

नईदिल्ली 8 जनवरी 2021. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में खबर आई कि राज कुंद्रा ने अपने बेटे वियान को लैम्बोर्गिनी कार खरीद कर गिफ्ट की है। इस पर अब उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस खबर को पब्लिश करने वाली मैगजीन की निंदा की है।

राज कुंद्रा ने ट्विटर अकाउंट पर मैगजीन में छपे आर्टिकल का लिंक शेयर करते हुए लिखा, ”विश्वसनीय मैगजीन, लेकिन बहुत ही खराब रिसर्च करके लिखा गया आर्टिकल। कृप्या इस बात उल्लेख करें कि लैम्बो एक टॉय लैम्बो कार थी। #फेक न्यूज।” आर्टिकल में बताया गया था कि राज कुंद्रा ने बेटे वियान के बर्थडे पर उन्हें यह लग्जरी कार गिफ्ट की थी।

मालूम हो कि शिल्पा और राज कुंद्रा के बेटे वियान का जन्म साल 2012 में हुआ था। इसके बाद पिछले साल शिल्पा सेरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने बेटी का नाम समीशा रखा है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा 13 साल बाद सब्बीर खान की ‘निकम्मा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अभिमन्यु दासानी के साथ लीड रोल में हैं।

इस फिल्म से शिर्ले सेतिया बॉलीवुड डेब्यू भी कर रहे हैं। फिल्म मूल रूप से जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान और प्रणिता सुभाष के साथ फिल्म हंगामा 2 में भी दिखाई देंगी।

Next Story