नईदिल्ली 16 अप्रैल 2021. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में अभी तक कुल सात मैच खेले जा चुके हैं। 15 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के डेविड मिलर ने पचासा जड़ा। हालांकि ये दोनों ही ऑरेंज कैप की दौड़ के टॉप-5 बल्लेबाजों में फिलहाल शामिल नहीं हैं। नीतीश राणा ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं, जबकि शिखर धवन ने केएल राहुल को पीछे छोड़कर टॉप-5 फिर से एंट्री ली है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप से नवाजा जाता है।
आईपीएल 2021 ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी
रैंक | खिलाड़ी का नाम | टीम | रन |
1 | नीतीश राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 137 |
2 | संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स | 123 |
3 | मनीष पांडे | सनराइजर्स हैदराबाद | 99 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 98 |
5 | शिखर धवन | दिल्ली कैपिटल्स | 94 |
गेंदबाजों की अगर बात करें, तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में पांच विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के दो विकेट झटके थे, और वह कुल सात विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले आवेश खान की पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों में एंट्री हुई है। टॉप-5 में दिल्ली कैपिटल्स के ही क्रिस वोक्स भी शामिल हो गए हैं।
आईपीएल 2021 पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी
रैंक | खिलाड़ी का नाम | टीम | विकेट |
1 | हर्षल पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 7 |
2 | आंद्रे रसेल | कोलकाता नाइट राइडर्स | 6 |
3 | आवेश खान | दिल्ली कैपिटल्स | 5 |
4 | राशिद खान | सनराइजर्स हैदराबाद | 4 |
5 | क्रिस वोक्स | दिल्ली कैपिटल्स | 4 |