Begin typing your search above and press return to search.

बर्फ पर डांस करते हुए धड़ाम से गिरीं शहनाज गिल… देखें वीडियो

बर्फ पर डांस करते हुए धड़ाम से गिरीं शहनाज गिल… देखें वीडियो
X
By NPG News

मुंबई 9 फरवरी 2021. बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल ने हाल ही में कश्मीर में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म की है और वह मुंबई वापस लौटी हैं। पर शहनाज गिल अपनी इस ट्रिप से उबर नहीं पा रही हैं। एक के बाद एक वीडियो शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट वीडियो में शहनाज गिल बर्फ पर डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन इस दौरान वह धड़ाम से गिर जाती हैं, जिसका मजाक उड़ाते हुए शहनाज गिल ने वीडियो शेयर किया है।

फैन्स का मनोरंजन करने से शहनाज कभी पीछे नहीं हटती हैं। पारंपरिक कश्मीरी आउटफिट पहनकर शहनाज गिल बर्फ पर गोल-गोल घूमती दिखाई दे रही हैं। जैसे ही शहनाज गिरती हैं, प्रोडक्शन टीम के लोग उन्हें उठाने के लिए आते हैं। शहनाज खुद पर ही हंसने लगती हैं, क्योंकि वह कश्मीर की खूबसूरती देख दीवानी हो रही होती हैं।

शहनाज गिल ने इससे पहले प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन के सॉन्ग ‘बुमरो’ पर डांस करते हुए का भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसे फैन्स ने काफी पंसद किया था। साथ ही वीडियो में शहनाज गिल ने कश्मीर की हसीन वादियों को भी दिखाया था। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा था, “जब आप कश्मीर में हों तो उनके तरह की चीजें करें। इस गाने पर मुझे डांस जरूर करना था, वह भी पृथ्वी के स्वर्ग, कश्मीर में।”

Next Story